दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में रात के वक्त बवाल मच गया। शोर मचाने को लेकर शुरू हुए विवाद में लाठी-डंडे और तलवारें तक चल गईं। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।
ग्रेटर नोएडा के पाई-1 सेक्टर स्थित मीनाक्षी अपार्टमेंट में शोर शराबा करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने डंडे और तलवार निकली। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
पुलिस का कहना है थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत मीनाक्षी अपार्टमेंट पाई-1 में शोर मचाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच झगड़ा व मारपीट हो गई थी। जिसमें पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना बीाटा- 2 पुलिस द्वारा जांच व अन्य आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।