फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पाठखोरी गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडे व पथराव में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो लोगों की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र के पाठखोरी गांव में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों की आपसी कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव के सेरली का बास निवासी जेकम के बच्चे मोटरसाइकिल के टायर से खेल रहे थे। इसी दौरान टायर कल्ला उर्फ आमीन के बच्चों को जा लगा, जिससे बच्चों के बीच मारपीट हो गई। बच्चों की लड़ाई को देखकर दोनों पक्षों के परिजन भी आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इसके बाद कल्ला उर्फ आमीन पक्ष के लोगों ने जेकम के घर पर चढ़ाई कर दी, जहां जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। झगड़े में जेकम की बेटी सोफिना और साले जानू को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे पक्ष से सत्तार सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें