फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग के अपहरण में तत्काल सुनवाई नहीं करने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में हयातनगर थाना प्रभारी संजीव कुमार को सुनवाई नहीं करना भारी पड़ा है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही नाबालिग का अपहरण करने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर उमेश सिंह को सौंपी है। एसपी ने यह कार्रवाई किशोरी के पिता की शिकायत के बाद की है। किशोरी के पिता ने एसपी को बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उनकी बेटी को रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर निवासी आकिल उर्फ अरहान और उसका पिता रईस अपहरण कर ले गए। आरोपियों को गांव के लोगों ने भी देखा था। इसकी शिकायत हयातनगर थाना प्रभारी से की तो उन्हाेंने शिकायत पर सुनवाई नहीं की, बल्कि टालमटोल कर दी। बताया कि वह जब आरोपियों के गांव पहुंचा तो आरोपियाें ने बेटी को साथ भेजने से मना कर दिया। इसकी जानकारी भी थाना प्रभारी को दी लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस शिकायत के आधार पर एसपी ने जांच कराई और जांच में सही तथ्य सामने आए। इसी क्रम में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है अब हयातनगर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ नाबालिग की बरामदगी करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें