मैनपुरी। राज्य स्तरीय महिला ओपन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 14 नवंबर तक शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा। चैंपियनशिप में प्रदेशभर की 19 टीमों की 300 महिला खिलाड़ी कबड्डी कोर्ट में दम दिखाएंगी। चैंपियनशिप का उद्घाटन बुधवार को दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह करेंगे।
विज्ञापन
खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जनपद में पहली बार प्रदेश स्तरीय महिला ओपन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए नेहरु स्टेडियम में मंगलवार को तैयारियों को पूरा कर लिया गया। क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने तैयारियों का जायजा लेते हुए जानकारियां दीं।