फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिश्वत लेने के मामले में आरोपियों के बयान हुए दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने के मामले में आरोपियों के बयान हुए दर्ज
विज्ञापन

दादरी सीएचसी और जिला अस्पताल में रिश्वत लेने के मामले में चल रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दादरी सीएचसी और जिला अस्पताल में पीड़ित से 71 हजार रुपये की रिश्वत लेकर बिना चोट के पक्की मेडिकल रिपोर्ट बनाने के मामले में आरोपियों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने आरोपियों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


बतादें कि पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें जारचा के एक पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर बताया था कि सीएचसी दादरी और जिला अस्पताल में पैसे लेकर झूठी मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार की जाती है। पिछले दिनों उन्होंने दादरी सीएचसी जाकर बिना चोट के पक्की मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी से बात की। दोनों के बीच सौदा तय हो गया था। आरोप है कि सीएचसी पर मांग के हिसाब से पैसे न देने पर रिपोर्ट बनाने के लिए तैयार नहीं हुए। रिश्वत देने के बाद मेडिकल जांच के कागजात लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर भी रिपोर्ट बनवाने के लिए पैसों की मांग की गई थी और सौदा तय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें