फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी कैंट के भाजपा विधायक के बयान दर्ज कराएं जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। वेयर हाउस मालिक और चालक पर हमला और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में वाराणसी कैंट के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि जल्द ही पीड़ित के अलावा विधायक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव नई बस्ती के पास मनवीर सिंह को मेसर्स चौधरी मंथन सिंह एंड संस प्राइवेट लिमिटेड नामक वेयरहाउस है। वर्ष 2018 में प्रभाकर गुप्ता के जरिये वेयरहाउस का अधिकृत प्रतिनिधि कुलदीप बीकानेर वाले के मालिक श्याम सुंदर और उनके बेटे को मिला। इस दौरान वेयरहाउस को किराए पर लेने की बात कहकर विश्वास दिलाया कि संपत्ति पर अवैध कब्जा, धोखाधड़ी तोड़फोड़ या कोई गैरकानूनी काम नहीं होगा। आरोप है कि वेयरहाउस में बीकानेरवाला और बिकानो के नाम से खाने के सामान में मिलावट करने और नियम शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। अप्रैल 2022 में वेयरहाउस पर कब्जा, अतिक्रमण और तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। विरोध पर मनवीर सिंह और कार चालक दिगपाल पर जानलेवा हमला किया गया और चालक की जेब से 7,500 रुपये, घड़ी समेत अन्य सामान लूट लिए गए। आरोपी मनवीर के जरूरी दस्तावेज चेक बुक आदि भी ले गए थे। मामले को लेकर भाजपा विधायक समेत 6 लोगों को नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें