फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन लखनऊ, बरेली, प्रयागराज और सैफई की टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-110 भंगेल स्थित नोएडा एजुकेशनल अकादमी में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। जीत और हार खेल का हिस्सा है। मैच के अंत में जब दोनों टीमें हाथ मिलाती हैं, वही असली स्पोर्ट्स स्पिरिट होती है। संजय बाली ने इस अवसर पर खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपने जनपद, गुरु और खेल का नाम रोशन करें तथा 'खेलो इंडिया' की भावना को आगे बढ़ाएं।
उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने सभी टीमों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि अगली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर को हरियाणा में आयोजित होगी। उन्होंने कहा, क्रिकेट से अधिक रोमांचक खेल कबड्डी बन चुका है और यही हमारे देश की असली मिट्टी का खेल है। प्रतियोगिता में 18 मंडल और 2 हॉस्टल टीमों के 200 से अधिक खिलाड़ी, 10 मैनेजर और करीब 30 ऑफिशियल भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागी मंडलों में वाराणसी, अलीगढ़, मिर्जापुर, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली, बस्ती, अयोध्या, चित्रकूट, देवीपाटन, झांसी, आगरा, आजमगढ़ मंडल के अलावा सैफई और अमेठी हॉस्टल की टीमें शामिल हैं। निर्णायक मंडल में हुवलाल, मोहम्मद अकरम, प्रशांत सिंह, अमित भदौरव, रोहित नहर, सत्यप्रकाश, रघुपति यादव, जयशंकर पार्णप, सतेन्द्र कुमार, पी.के. पाऊ, मनोज सिंह, देवेश सिंह, कोपेन्दर, जैनेन्दु कुमार सनी, जितेन्द्र सराफत और अजय गुप्ता शामिल हैं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली, कोच ज्योति नगर (बॉक्सिंग), शीलंकुर (नेटबॉल कोच), तथा कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक सहित पूरा खेल विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा। जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के होनहार खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। प्रतियोगिता 15 अक्टूबर तक चलेगी और समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।


पहले दिन हुए मुकाबलों का परिणाम

मुकाबला-स्कोर-विजेता टीम

अयोध्या बनाम बरेली 37-40 बरेली

लखनऊ बनाम मुरादाबाद 39-42 मुरादाबाद

आजमगढ़ बनाम झांसी 21-20 आजमगढ़

सहारनपुर बनाम देवीपाटन 34-07 सहारनपुर

बस्ती बनाम अलीगढ़ 27-18 बस्ती

चित्रकूट बनाम प्रयागराज 19-31 प्रयागराज

सैफई बनाम कानपुर 25-18 सैफई

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें