फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट पर काम नहीं कराने देने के मामले में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट पर काम नहीं कराने देने के मामले में चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। खरीदे गए भूखंड पर काम नहीं करने देने व विरोध करने पर मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस कर रही है। ग्रेटर नोएडा निवासी ज्ञान प्रताप ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने पिछले साल सोरखा गांव में 141 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। यहां पर मिट्टी का भराव और सबमर्सिबल कराकर उसने छोड़ दिया था। कुछ पैसे एकत्र करने के बाद शिकायतकर्ता अब खरीदी हुई जमीन पर अपना घर बना रहा है, तो कुछ स्थानीय दबंग उसे परेशान कर रहे हैं। अनावश्यक पैसे की मांग की जा रही है। आरोप है कि सीमा उर्फ सिम्मी, निधि, यशपाल यादव और सुनीता शिकायतकर्ता की जमीन को कभी अपना बताते हैं तो कभी किसी और की। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें