फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्यस्तरीय कपालमोचन मेला शुरू, 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे

Sun, 02 Nov 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कपालमोचन मेले का उद्घाटन करते अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पांच दिवसीय राज्यस्तरीय कपालमोचन मेला शनिवार से शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा ने कपालमोचन में लगाई गई प्रदर्शनी व सांस्कृतिक मंच के पास हवन पूजा, दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने ऋणमोचन, कपालमोचन व सूरजकुंड सरोवर में स्नान करते हुए दीपदान किया।

पहले दिन कपालमोचन मेला में श्रद्धालुओं उम्मीद से बढ़कर भीड़ रही। अभी तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु मेला में दर्शन करने पहुंच चुके हैं। ठंड अधिक न होने के कारण इस बार सरोवरों में स्नान करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार की छुट्टी होना भी मेला में अधिक भीड़ होने की बड़ी वजह रहा। मेला में उधम सिंह चौक से लेकर सूरजकुंड मोड़ तक सड़क पर दिनभर जाम रहा। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं ने दुकानों से जमकर खरीदारी की। मेला में पंजाब के अलावा आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की भी संख्या भी बहुत ज्यादा रही।
विज्ञापन

मेला में ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब से आते हैं। मेला में आने वाले श्रद्धालु चार नवंबर की रात 12 बजे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऋणमोचन, कपालमोचन व सूरजकुंड सरोवरों में स्नान करें। पांच नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही रात को स्नान करने के बाद दीपदान करने के बाद अपने घर को लौटने शुरू हो जाएंगे। पांच नवंबर को श्रद्धालु पंजाब में अपने घर लौट कर गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन

प्रतिदिन तीन लाख श्रद्धालुओं का बीमा
मेला प्रशासक एवं एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल ने बताया कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। रोजाना तीन लाख श्रद्धालुओं का बीमा किया जा रहा है। मेले में आने प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा की जिम्मेदारी श्राइन बोर्ड की बनती है। मेले के लिए श्राइन बोर्ड ने 122 एकड़ भूमि का अस्थायी अधिग्रहण किया है। मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। मेले में 2800 से अधिक पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं, जिसमें आठ डीएसपी, 20 इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। नाकों में वाहनों की जांच भी की जा रही है। इसके साथ 200 से अधिक एनजीओ व होमगार्ड जवान भी लगाए गए हैं।

कपालमोचन मेले का उद्घाटन करते अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा। संवाद- फोटो : katra news

कपालमोचन मेले का उद्घाटन करते अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा। संवाद- फोटो : katra news

कपालमोचन मेले का उद्घाटन करते अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा। संवाद- फोटो : katra news

कपालमोचन मेले का उद्घाटन करते अंबाला मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें