- 22 से 24 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निजी स्कूल में होने वाली सीनियर महिला वर्ग में ओपन राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए 10 जिलों की टीमें शनिवार से ग्रेटर पहुंचेंगी।
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से सीनियर महिला वर्ग में ओपन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी गौतमबुद्ध नगर को मिली है। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेनो वेस्ट स्थित नॉलेज पार्क-5 स्थित रामाज्ञा स्कूल में 22 से 24 मार्च तक होगा। खिलाड़ियों के ठहराने व खाने की व्यवस्था जिला खेल विभाग की ओर से की जाएंगी- 22 से 24 मार्च तक ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में रविवार से शुरू हो रही सीनियर महिला वर्ग की ओपन राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। अधिकतर खिलाड़ी शनिवार को यहां पहुंच जाएंगा। बाकी खिलाड़ी रविवार को आएंगे। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। वहीं, दस जिलों की टीमें भी शनिवार से ग्रेटर पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
दरअसल, उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से सीनियर महिला वर्ग में ओपन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार गौतमबुद्ध नगर को मिली हैं। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेनो वेस्ट स्थित नॉलेज पार्क-5 स्थित रामाज्ञा स्कूल में 22 से 24 मार्च तक होगा। खिलाड़ियों के ठहराने व खाने की व्यवस्था जिला खेल विभाग करेगा।
ये टीमें ले रहीं हिस्सा
इसमें पहले दिन दस टीमें के बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और अंतिम दिन फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़ आदि दस जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। खेल अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। शनिवार से कई जिलों की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएगी। वहीं, बाकी बची टीमें रविवार को यहां पहुंचेगी।
120 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
दस टीमों में करीब 120 खिलाड़ी, 10 ऑफिशियल व 12 मैनेजर शामिल होंगे। 22 मार्च से सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गौतमबुद्ध नगर की ओर से भी 12 खिलाड़ियों की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जोकि अपने घरेलू मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दादरी विधायक तेजपाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
वर्जन
यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देगी बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रविवार को 10 बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। -डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।