फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिचौपा कलां में बनेगा जिले का सबसे बड़ा स्टेडियम

Sun, 02 Nov 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
गांव पिचौपा कलां में खेल स्टेडियम में अपने खर्चे पर भरत करवाते ग्रामीण।
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल के गांव पिचौपा कलां में जिले का सबसे बड़ा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम बनने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मैदान को समतल करवाने के लिए पल्ला झाड़ लिया और पंचायत को ही इसका भरत करने के लिए कहा। इस पर पंचायत ने एकजुटता दिखाई और खुद धनराशि खर्च कर भरत का काम शुरू किया।
विज्ञापन

करीब 20 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम पर 13 करोड़ रुपये की लागत आएगी। संबंधित विभाग की ओर से स्टेडियम निर्माण की निविदा जारी करने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों का वर्षों पुराना सपना अब साकार होता दिख रहा है। इस स्टेडियम के निर्माण से लगभग 50 गांवों के हजारों युवा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी।
क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाले इस प्रोजेक्ट ने युवाओं में जोश और उत्साह भर दिया है। हालांकि, शुरुआत में अड़चनें भी सामने आईं। सरकारी देरी के चलते ग्राम पंचायत को खुद मिट्टी भराई का काम अपने स्तर पर शुरू करना पड़ा।
विज्ञापन

2018 में हुई थी घोषणा, अब मिल रहा वास्तविक रूप : प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में पिचौपा कलां में स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी लेकिन मामला फाइलों में दबा रह गया। अब मौजूदा सरकार के तीसरे कार्यकाल में युवाओं की लगातार मांग के बाद सरकार ने इसे मंजूरी दी। वित्त विभाग ने 13 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर पीडब्ल्यूडी को निविदा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे अब खेल प्रेमियों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं।
पंचायत और ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता : सरपंच : गांव पिचौपा कलां के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के बावजूद ग्रामीणों ने हार नहीं मानी। गांव में खनन कार्य करने वाली वॉरियर माइनिंग कंपनी ने एक करोड़ रुपये की सहायता स्टेडियम की मिट्टी भराई के लिए दी है। इसके अलावा, ग्रामवासियों ने चंदा एकत्र कर 20 लाख रुपये जुटाए हैं। इस राशि से मिट्टी भराई का कार्य पंचायत स्वयं करवा रही है। सरपंच ने कहा कि कुछ अधिकारी बार-बार बिना कारण नई आपत्तियां लगाते हैं, जिससे काम में देरी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें