फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा से की बैठक, अब इन्कार कर रहे : सुनील शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख एवं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और भाजपा नेता सुनील शर्मा के बीच राजनीतिक टकराव सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को शर्मा ने कहा कि उमर ने दिल्ली में भाजपा से बैठक की थी, अब इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला नने खुद पहले संकेत दिया था कि भाजपा सदस्यों ने उन्हें पद की पेशकश की थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। शर्मा ने अतिरिक्त वीडियो क्लिप्स साझा करने का दावा किया जो दर्शाते हैं कि अब्दुल्ला ने पहले भाजपा प्रतिनिधियों के साथ राजनीतिक बातचीत पर विचार किया था जिसमें दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात शामिल थी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को अब्दुल्ला ने कुरान पर हाथ रखकर 2024 में भाजपा से गठबंधन के लिए संपर्क करने के आरोपों से इन्कार किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें