हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में अंतर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी देहरादून, ओआईएमटी ऋषिकेश, एसआरटी कैंपस टिहरी और बिरला कैंपस श्रीनगर के बालक, बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बालक वर्ग में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिरला कैंपस श्रीनगर और डीएवी देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें श्रीनगर ने देहरादून को 2–1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिरला कैंपस ने डीएवी देहरादून को हराकर विजेता बनी। इस मौके पर डॉ. प्रशांत थपलियाल, सनिल रावत अक्षत कुकरेती, मोहित सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।