फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआरसीए ने पीआर को 334 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 में जारी प्रथम स्काउट गोल्ड कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एसआरसीए क्रिकेट अकादमी ने पीआर क्रिकेट अकादमी को 334 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरसीए ने निर्धारित 40 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर 415 रन बनाए। टीम के तीन खिलाड़ियों ओपनर एकमदीप सिंह (117), अकमल मंसूरी (110) और विराज कुमार (नाबाद 101) ने शतक लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीआर क्रिकेट एकेडमी की टीम 81 रन पर ऑल आउट हो गई। धनराज नागर ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। एकमदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान आयोजक आशीष चौधरी, एनआईएस प्रशिक्षक अंकित यादव, अंपायर अनुज राजपूत और अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरआर ब्लास्टर्स 25 रन से जीती
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणभूमि वीकेंड सीजन-21 लीग मैच में आरआर ब्लास्टर्स ने वीकडे चैंपियंस को 25 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 204 रन बनाए। बिक्की सिंह ने 51 रन बनाए। जवाब में वीकडे चैंपियंस की टीम ने 20 ओवर में 179 रन बना सकी। इस मौके पर अमित अत्री, अक्की सेठ (अंपायर), जतीन चावला (स्कोरर) और वरुण शर्मा (कमेंटेटर) शामिल रहे। बिक्की सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संस्कृति स्कूल और डीपीएस ईओके सेमीफाइनल में
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के जूनियर विंग में आयोजित कैंब्रिज अंडर-11 इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले हुए। बालक वर्ग में संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी ने कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा को 12–0 से हराया। वहीं बालिका वर्ग के मुकाबले में डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश ने समरविले स्कूल, ग्रेटर नोएडा को 2–0 से हराया। इसके बाद कैंब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी ने समरविले स्कूल को 1–0 से हराकर अंत तक रोमांच बनाए रखा। बालक वर्ग में संस्कृति स्कूल और बालिका वर्ग में डीपीएस ईओके ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें