फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता छह से

Sun, 05 Oct 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपदीय स्तर पर स्कूल के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन छह से आठ अक्टूबर तक गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कई आयु वर्गों के छात्र-छात्राएं शारीरिक दक्षता और खेल कौशल में अपनी श्रेष्ठता साबित करेंगे।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को 100 मीटर, 200 मीटर और 800 मीटर दौड़ के अलावा चक्का फेंक, रिले, लंबी कूद समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह चारों वर्गाें मेंं 3000 मीटर दौड़ के अलावा 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ और ऊंची कूद, उछल-कूद, जैवलिन थ्रो आदि खेल आयोजित किए जाएंगे। तीसरे दिन बुधवार को फाइनल रिले, 200 मीटर हैमर थ्रो और 5000 व 3000 मीटर वॉक रेस प्रतियोगिताएं सुबह सात बजे से होंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी की आयु वर्ग का निर्धारण कक्षा के आधार पर नहीं बल्कि जन्मतिथि के अनुसार होगा। अंडर-14 के लिए एक जनवरी 2012 या इसके बाद जन्म होना चाहिए। अंडर-17 जूनियर के लिए एक जनवरी 2009 व अंडर-19 सीनियर के लिए एक जनवरी 2007 या इसके बाद जन्म होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के खिलाड़ी सीनियर वर्ग में भाग ले सकते हैं लेकिन सीनियर वर्ग का खिलाड़ी जूनियर वर्ग में भाग नहीं लेगा। चयनित खिलाड़ियों को जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें