नए नियमों के तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। भारी वाहनों के लिए यह सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। जो भी वाहन चालक नई स्पीड लिमिट का उल्लंघन करेंगे, उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा।
हल्के वाहनों के लिए जुर्माने की राशि 2,000 रुपये और भारी वाहनों के लिए 4,000 रुपये तय की गई है। इस कठोर कदम का उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए प्रेरित करना है।
नई स्पीड लिमिट सर्दियों के मौसम तक प्रभावी रहेगी और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। कोहरे के कारण हर साल दिसंबर से फरवरी के बीच स्पीड लिमिट घटाई जाती है।