फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पीकिंग आर्ट फेस्ट ने कला संवाद को दिया नया आयाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-फेस्ट में दिल्ली-एनसीआर के कलाकारों ने स्टॉलों के माध्यम से कला की प्रदर्शित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। एनएसडी में मंगलवार को स्पीकिंग आर्ट फेस्ट का आयोजन हुआ। इस फेस्ट में दिल्ली एनसीआर के कई कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से कई कलाओं को प्रदर्शित किया गया। इनमें मिथिला, गोंड आर्ट्स से लेकर पेस्टल आर्ट, पेपर आर्ट और कई तरह की कलाकृतियां शामिल थीं।
विज्ञापन

इस दौरान स्पीकिंग आर्ट फेस्ट के निदेशक नीरज शर्मा और अतिरिक्त निदेशक ऋतु सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष के संस्करण में देशभर से कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा, कि हमारा उद्देश्य कला को अधिक समावेशी और सुलभ बनाना है। इसलिए हमने प्रतिभागियों को किफायती दरों पर प्रदर्शनी स्थल उपलब्ध कराए, ताकि नए और पेशेवर दोनों कलाकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सकें। इस बार फेस्ट में 60 से अधिक बूथ और 100 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। इसके साथ ही ‘आर्ट इन द एज ऑफ एआई’, ‘आई केयर फॉर विजुअल आर्टिस्ट्स’, ‘आर्ट क्विज’ और ‘लाइव आर्ट परफॉर्मेंसेज’ जैसे कई सत्रों ने दर्शकों को जोड़कर रखा। उन्होंने बताया कि हमें गर्व है कि इस वर्ष तीन दिव्यांग युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला, जबकि छह जरूरतमंद व योग्य कलाकारों को नि:शुल्क बूथ आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें