फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वामिह फंड से पूरा होगा अंतरिक्ष वैली प्रोजेक्ट, 115 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- कॉमन सुविधाएं विकसित करने और 3 व 4 बीएचके फ्लैट वाले टावर का पूरा हो सकेगा काम
विज्ञापन

नंबर
316 फ्लैटों और 15 दुकानों का होगा निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर-1 की अंतरिक्ष वैली परियोजना में 3 व 4 बीएचके साइज के फ्लैटों का निर्माण अब पूरा हो सकेगा। केंद्रीय बजट में घोषणा के बाद बने स्वामिह फंड से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 115 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। वर्ष 2023-24 से इस परियोजना का प्रबंधन देख रहे डिलिजेंट बिल्डर्स अधूरे कार्य पूरे करेगी।
प्रबंधन का कहना है कि स्वामिह फंड की मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। एसबीआई कैपिटल प्रोजेक्ट में चल रहे कार्याें की निगरानी करेगा। जिससे गुणवत्ता के साथ प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जा सके। जारी किए जाने वलो फंड से दो टावरों में करीब 316 फ्लैट, 15 दुकानें और अन्य सुविधाओं का निर्माण होगा। इसमें पार्किंग, क्लब हाउस, पार्क आदि सुविधाएं भी बनाई जानी हैं।
विज्ञापन

बिल्डर कंपनी के सीओओ लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अश्विनी नागपाल ने बताया कि फंड से रुकी परियोजना फिर से शुरू हो सकेगी। प्रोजेक्ट को मौजूदा समय की जरूरत के मुताबिक अपग्रेड भी किया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने ग्रेनो प्राधिकरण को अंतरिक्ष वैली परियोजना की बकाया राशि के तौर पर 45 करोड़ रुपये जमा किया है। रेरा के आदेशों का पालन करते हुए प्रोजेक्ट के लिए समय विस्तार भी लिया है। कंपनी अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशों को भी पूरा कर प्रोजेक्ट को पूरा करेगी।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट में हो चुकी आठ साल की देरी

यह प्रोजेक्ट 2011-12 में शुरू हुआ था। जिसे 2016 से 2018 तक पूरा किया जाना था। करीब 10 साल से कानूनी अड़चनों में प्रोजेक्ट फंसा रहा है। अब आठ इसका काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें