फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला कर्मचारी ने स्पा संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

सार

ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क क्षेत्र में एक स्पा कर्मचारी महिला ने संचालकों पर जबरन देह व्यापार के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक स्पा में काम करने वाली महिला ने स्पा संचालक पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि स्पा संचालक ने उस पर ग्राहकों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। इंकार करने पर जबरन तरीके से देह व्यापार कराने की कोशिश की। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला पैसे के लेनदेन का है। शिकायत पर सभी पहलुओं की जांच हो रही है।
विज्ञापन

नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में दो युवक मिलकर स्पा चलाते हैं। आरोप है कि कुछ महीने पहले सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला 25 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर स्पा में बताैर कर्मचारी काम करने के लिए आई थी। पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में तो सब ठीक रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद स्पा संचालकों ने ग्राहकों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वेतन रोकने के साथ मोबाइल फोन आदि देने से इंकार कर दिया है। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। महिला व स्पा संचालक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें