फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के दौरे पर सपा का विरोध विफल: मोहित नागर समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, काला झंडा दिखाने की थी तैयारी

Sat, 27 Jun 2026 09:30 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सपा नेता मोहित नागर समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक व नारेबाजी हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने विफल कर दिया। मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विरोध जताने जा रहे सपा नेता मोहित नागर समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सपा नेता जिम्स के स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में थे। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इसकी सूचना मिल गई थी, जिसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने मोजर बियर गोल चक्कर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के उनके अधिकार का हनन किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों, चौराहों और कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें