ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व रक्षामंत्री और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर मजदूर और जरूरतमंद लोगों को कंबल और फल वितरित किए गए तथा उनके संघर्षशील जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें उनके रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया और सम्मान दिलाने का काम किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए कार्य किया और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, गजराज नागर, कृशान्त भाटी, रामशरण नगर एडवोकेट, कपिल ननका, देवेंद्र टाइगर, सीपी सोलंकी, नवीन भाटी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो