फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: थर्ड ऑप्शन में फॉर्म सबमिट कराने पर सपा ने भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। इस पत्र में मुरादाबाद सहित 14 जिलों में करीब साढ़े छह लाख मतदाताओं के गणना पत्र गलत तरीके से थर्ड ऑप्शन में सबमिट किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि मुरादाबाद शहर और ग्रामीण विधानसभा के कई बूथों पर 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण मतदाताओं ने सही विवरण होने के बावजूद गलत श्रेणी में भेज दिया है। बीएलओ मतदाताओं को संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पा रहे। सपा का दावा है कि स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी 2003 की सूची न मिलने की शिकायत अधिकारियों से की थी लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
सपा नेता के अनुसार गोंडा के कर्नलगंज में तो अधिकांश फॉर्म बिना जांच के थर्ड ऑप्शन में डाल दिए गए। इसी तरह गाजीपुर, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, एटा, सीतापुर, उन्नाव, हाथरस, आगरा और अयोध्या में भी यही स्थिति सामने आई है। सपा नेता राजेश यादव और तुंगीश यादव ने आरोप लगाया कि जानबूझकर पार्टी के कोर वोटरों के फॉर्म गलत ऑप्शन में भेजे जा रहे हैं। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि अनियमितताओं को रोका नहीं गया तो बड़े पैमाने पर योग्य मतदाताओं के नाम आगामी ड्राफ्ट रोल से हट सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें