फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-रालोद ने पंचायत चुनाव में मिलाया हाथ

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल नेे साथ मिलकर पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों पार्टियां कृषि कानून, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को चुनावों में उठाएंगी। जिले के वार्ड नंबर दो, तीन व चार से समाजवादी पार्टी और वार्ड एक व पांच से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियों में यह गठबंधन केवल गौतमबुद्ध नगर में हुआ है, लेकिन इसे आगामी विधान सभा चुनाव के प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने सोमवार को स्वर्णनगरी में संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया। वरिष्ठ सपा नेता व प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि सपा और रालोद दोनों एक विचारधारा की पार्टियां हैं। दोनों के मुद्दे भी समान हैं। इसे देखते हुए जिला स्तर के नेताओं ने मिलकर पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हाईकमान से इसकी मंजूरी ले ली गई है। आगामी विधान सभा चुनाव में दोनों पार्टियां प्रदेश भर में साथ मिलकर चुनाव लड़ सकतीं हैं। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में सपा बड़े और रालोद छोटे भाई की तरह चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश में लाखों पद रिक्त पड़े हैं, जिन पर भर्तियां नहीं की जा रही हैं। वहीं, किसानों की कमाई दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा किसानों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव, प्रभारी महेश आर्य, जिला महासचिव श्याम सिंह भाटी, विनोद लोहिया, कृशांत भाटी, अनूप तिवारी रालोद के प्रभारी सुभाष गुर्जर, नरेंद्र नागर, मनोज चौधरी, लोकेश भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें