फोटो36सहावर में एसआईआर व पीडीए प्रहरी कार्यक्रम में मंचासीन सांसद देवेश शाक्य व पूर्व चेयरमैन
सहावर। मोहल्ला काजी स्थित इमामबाड़ा में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान के नेतृत्व में एसआईआर के विरोध में पीडीए प्रहरी प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की ओर से कराए जा रहे एसआईआर की कमियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। सांसद देवेश शाक्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
जाहिदा सुल्तान ने कहा कि सभी लोग अपने फॉर्म अवश्य भरें। यह मतदाता संबंधी जानकारी है और इसमें किसी भी तरह से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से 30 नवंबर की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरने का आग्रह किया। शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे आम जनता के सामने एसआईआर की कमियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें। जाहिदा सुल्तान ने कहा कि फॉर्म भरने में किसी भी समस्या का सामना करने पर वो अधिकारियों से मिलकर समाधान सुनिश्चित करेंगी। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि एसआईआर की कमियों को सुधारा जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने भी लोगों को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, सत्यभान शाक्य, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, दिनेश शाक्य, विनय कुशवाह, नियाज मोहम्मद, मुईर अहमद खान, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।