फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपा ने बार अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी को बनाया मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट से प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर समाज और अधिवक्ताओं को साधने की रणनीति, उम्मीदवार की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने विधान परिषद स्नातक चुनाव में मेरठ-सहारनपुर खंड सीट से गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया है।
सपा के इस निर्णय के बाद जिले के अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी ने पहली बार किसी अधिवक्ता को इस सीट से उम्मीदवार बनाकर समाज के एक प्रभावशाली वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया है।
विज्ञापन

प्रमेंद्र भाटी ने कहा, यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज के लिए सम्मान की बात है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो भरोसा जताया है, उसे मैं टूटने नहीं दूंगा। प्रदेश में पीडीए की लहर चल रही है और जनता बदलाव के मूड में है।
विज्ञापन

सपा इससे पहले मेरठ-सहारनपुर शिक्षक खंड सीट से हापुड़ के नितिन तौमर को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाटी की उम्मीदवारी से पार्टी ने पश्चिमी यूपी में गुर्जर समाज और अधिवक्ताओं दोनों को साधने की रणनीति को और धार दी है। यह फैसला सपा की दीर्घकालिक राजनीतिक योजना का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें