फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विरोधी है सपा, कांग्रेस: भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - महिलाओं ने निकाला मार्च
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। संसद में नारी शक्ति अधिनियम पास नहीं हो पाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताया। सोमवार को ग्रेटर नोएडा के अल्फा कमर्शियल बेल्ट में हुई प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके ने आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आगामी चुनावों में इन दलों को महिला शक्ति जबाव देगी। इस दौरान जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री रजनी तोमर, गीता सागर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जीएन ग्रुप नॉलेज पार्क से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। भाजपा के ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने इसकी अगुआई की। जिला मंत्री वंदना बानखेड़े ने बताया कि यह राजनीतिक कार्यक्रम न होकर नारी गरिमा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के समर्थन में एक जन-आंदोलन है। इस दौरान अमिता सिंह, सुनील तुगलपुरिया, भाजपा नेता भगवत प्रसाद शर्मा, गायत्री तिवारी, गीता सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें