फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सदर्न स्पार्टन्स ने नॉदर्न चैलेंजर्स को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही बिग क्रिकेट लीग, अभिषेक बतरा को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) में सोमवार को सदर्न स्पार्टन्स ने नॉर्दर्न चैलेंजर्स और 5 विकेट से हरा दिया। 211 रनों के लक्ष्य को स्पार्टन्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। अभिषेक बतरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सदर्न स्पार्टन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी नॉर्दर्न चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए एंजेलो परेरा ने 57 गेंदों पर 102 रन बनाए, जिनमें कई चौके और छक्के शामिल रहे। फिल मस्टर्ड ने 37 गेंदों पर 71 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ऋषि धवन ने 13 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया। सदर्न स्पार्टन्स के गेंदबाज अंकित राजपूत सबसे सफल रहे। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 2 विकेट झटके। सलिल यादव ने 4 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर्न स्पार्टन्स ने हावी नहीं होने दिया दबाव

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न स्पार्टन्स ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही तेज रन गति बनाए रखी। अभिषेक बतरा ने 22 गेंदों पर 46 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि असद पठान ने 26 गेंदों पर 40 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर शिवम शर्मा ने भी 15 गेंदों में 36 रन की उपयोगी पारी खेलकर जीत की राह आसान कर दी।

नॉर्दर्न चैलेंजर्स के लिए मुजीब मुजी ने 4 ओवर में 2 विकेट हासिल किए। अंकुल यादव, ऋषि धवन और अभिषेक सकूजा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें