फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के आलमपुर गांव में शनिवार की शाम रुपये नहीं देने पर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीररूप से घायल हो गए। उन्हें परिवार के अन्य लोगों ने सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया है।
पीड़ित विजय सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा उनसे दस हजार रुपये मांग रहा था। रुपये देने से मना करने पर बेटे ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। पीठ पर कुल्हाड़ी लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन के अनुसार अभी तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद