- दिल्ली में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के चलते बंद हैं कुछ दिल्ली के मेट्रो स्टेशन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन से शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। सेक्टर-78 स्थित एसोटेक विंडसर कोर्ट निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बुधवार को जम्मू जा रहे थे। शाम 8:40 बजे की ट्रेन थी। वह दो घंटे पहले ही कैब से निकल गए थे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचते पहुंचने उन्हें काफी समय लग गया। बीच में कई रास्तों पर खासा जाम मिला। कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन होने के कारण घूमकर स्टेशन पहुंचना पड़ा। किसी तरह वह कुछ ही मिनट पहले स्टेशन पहुंच पाए। उनका कहना है कि यदि वह 10 मिनट और भी लेट हो जाते तो ट्रेन छूट जाती।
इसी तरह सेक्टर-100 निवासी प्रभा गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली के आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन से नोएडा जाने के लिए पहुंची। वहां जाकर पता चला कि स्टेशन बंद है। इसके बाद उन्हें झंडेवालान भेजा गया, जहां पहुंचने पर सभी गेट बंद मिले। काफी भटकने के बाद उन्होंने राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो पकड़ी। उन्होंने कहा कि हालात का फायदा उठाकर ऑटो-रिक्शा चालकों ने मनमाने किराए की मांग करने लगे हैं।
मैं दिल्ली से नोएडा लौट रही थी। आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के गेट बंद थे। काफी घूमकर दूसरे स्टेेशन से मेट्रो पकड़ी। - नीना यादव सेक्टर-12 निवासी
मेरा बेटा रोज दिल्ली स्थित ऑफिस जाता है। प्रदर्शन के चलते बंद मेट्रो स्टेशन बंद होने के चलते अब ओला का सहारा लेता है। -प्रवेश शर्मा, सेक्टर-47 निवासी
मैं दिल्ली में रहता हूं। नोएडा अपनी पढ़ाई के लिए मेट्रो से आता हूं। दो दिन से कई मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से परेशानी हो रही है। - समर्थ
नीना यादव