दादरी (संवाद)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के मध्य नजर दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के दादरी, मारीपत, अजायबपुर, बोडाकी, दनकौर स्टेशनों पर आरपीएफ तैनात रही। लोकल पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों को बैठाया गया। यात्रियों को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क किया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दादरी, मारपीत, अजायबपुर, बोडाकी और दनकौर रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ सतर्क रही। रेलवे स्टेशनों पर लोगों को एकत्र नहीं होने दिया गया।