फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब व्हाट्सएप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विद्युत निगम जिले में नई व्यवस्था लागू कर रहा है, जिसके तहत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण अब व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से होगा। इसके लिए हर बिजली उपकेंद्र का अलग ग्रुप बनाया गया है और संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को इन ग्रुपों में जोड़ा जा रहा है। अधिकारी रोजाना इन ग्रुपों की समीक्षा भी कर रहे हैं। यह व्यवस्था 15 नवंबर से पूरी तरह लागू होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, छोटे मुद्दे जिनके लिए उपभोक्ताओं को फोन करना या उपकेंद्र जाना पड़ता था, अब सीधे ग्रुप के माध्यम से हल किए जा रहे हैं। जिले में 110 से अधिक बिजली उपकेंद्र हैं, जिन पर साढ़े चार लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। हर उपकेंद्र पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं और उपकेंद्र के डाटा के आधार पर भी उपभोक्ताओं को ग्रुप में जोड़ा जा रहा है। गलत बिजली बिल और नए कनेक्शनों से जुड़ी दिक्कतों का समाधान भी इन्हीं ग्रुपों पर किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें