फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोलर पैनल से 800 से अधिक परिवारों का बिजली बिल हुआ जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

-पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत परिवारों ने लगवाया था सोलर पैनल
-कई घरों में जरूरत से ज्यादा पैदा हो रही बिजली
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सोलर पैनल लगवाने की वजह से शहर के करीब 800 से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है। सोलर पैनल के कारण इन परिवार को एनपीसीएल की बिजली का उपयोग नहीं करना पड़ा रहा है। यहां तक कि कई घरों में तो अतिरिक्त बिजली पैदा हो रही है। बिल कम होने के साथ ही इन परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी भी मिल चुकी है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 1868 लोग आवेदन कर चुके हैं। इनमें 1781 के घर सोलर पैनल लग चुका है। पीएम सूर्य योजना में 1162 के घरों पर सोलर पैनल लगा है। इनमें से 1120 उपभोक्ताओं को 9 करोड़ की सब्सिडी भी मिल चुकी है। इन 1162 उपभोक्ताओं में से 808 के घर का बिजली बिल शून्य हो चुका है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि पहले इन उपभोक्ताओं के घर का बिजली बिल 2000 रुपये तक आता है, लेकिन अब उनका बिल शून्य हो गया है।
विज्ञापन


तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। पिछले साल अप्रैल से जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा हो रही है। अब केवल फिक्स चार्ज देना पड़ता है। -श्यामल दत्ता, सेक्टर सिग्मा वन
जून 2024 में 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। अब बिजली बिल नहीं देना पड़ता। सोलर पैनल लगने से छत भी ठंडी रहती है। यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। -प्रज्ञात शाहिन, एनएसजी सोसाइटी
विज्ञापन

-
पीएम सूर्यघर योजना के लिए ऑनलाइन करने होंगे आवेदन
यमुना सिटी। प्रदेश सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और सब्सिडी का लाभ पाने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए बिजली निगम से अनुमोदन मिल जाएगा और लोग सरकार की ओर से मिलने वाली 60 प्रतिशत की सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के एक करोड़ घरों पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली उपलब्ध कराने तथा बिजली बिल को कम करने का काम किया जा रहा है। सोलर पैनल के लिए लोगों को आसान किश्तों पर लोन मिल रहा है और छूट भी प्रदान की जा रही है। इसमें 1 किलोवाट में 45 हजार सब्सिडी, 2 किलोवाट में 90 हजार और 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। आमजनों को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के तहत 3 किलोवाट तक की क्षमता के लिए 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बिना गारंटी के लोन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, नवीनतम विद्युत बिल, मोबाइल नंबर तथा बैंक पासबुक अथवा रद्द चेक होना जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए लोग परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा के मोबाइल नंबर 8958609182, 7065381846 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें