ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसरख की टीम ने मंगलवार को आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह शिविर सोसाइटी में पानी की गुणवत्ता को लेकर उठी चिंताओं के मद्देनजर 0लगाया गया था। इसमें कुल 12 लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर से संबंधित कुछ मरीज सामने आए, लेकिन पानी की खराब गुणवत्ता से जुड़ी किसी बीमारी जैसे उल्टी-दस्त का कोई मामला सामने नहीं आया। इस दौरान मेडिकल टीम में डॉ. मधुलिका, डॉ. रश्मि, नितिन, अमित, तालिब, अरविंद चौधरी, आकाश और सार्थक सारस्वत शामिल रहे।