फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हटी मिट्टी, बेरीकेड, अब मलबे का दलदल बना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
हटी मिट्टी, बेरीकेड, अब मलबे का दलदल बना मुश्किल
विज्ञापन

- सेक्टर-51 में जाम की समस्या नहीं हो पाई हल, सोमवार को भी फंसते रहे वाहन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक सप्ताह बाद भी विश्वकर्मा रोड पर सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक जाम की समस्या हल नहीं हो पाई। रविवार को अमर उजाला में अधिकारियों की लापरवाही की खबर छपने के बाद यहां से मिट्टी का ढेर और बेरीकेड तो हटवा दिया गया, लेकिन पैचवर्क नहीं कराने से मलबे के दलदल में वाहन यहां फंस रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को वाहनों के फंसने की जगह ट्रैफिक पुलिस मौजूद रही। वाहन चालकों को गड्ढे से बचकर निकलने के लिए कहा गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगर यहां कोई वाहन फंसा तो लंबा जाम लग सकता है। शनिवार को गड्ढ़ा तो भर दिया गया था, वहां निकाली गई मिट्टी का ढेर और बेरीकेड नहीं हटवाया गया था जानकारों का कहना है कि रविवार को ट्रैफिक कम होने के चलते यहां काम आसानी से कराया जा सकता था। मिट्टी हटवाने और अधूरे काम को पैचवर्क कर पूरा कराने की जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण की थी। रविवार के बाद सोमवार को भी यहां पैचवर्क नहीं कराया जा सका। करीब एक सप्ताह से लोग यहां मुश्किल झेल रहे हैं। रोजाना यहां सुबह से रात तक जाम लगता है। इसके लिए सीधे तौर पर नोएडा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें