ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर एसीईओ सुनील कुमार सिंह और श्रीलक्ष्मी वीएस ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी के जीवन मूल्यों से ही समाज बेहतर बनेगा। इस दौरान ओएसडी अभिषेक पाठक, ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, प्रमुख महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी अर्चना द्विवेदी भी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट और विकास भवन में भी आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्रभारी डीएम व एडीएम राजेश कुमार सिंह ने की। विकास भवन में सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। एडीएम बच्चू सिंह, भैरपाल सिंह, मंगलेश दुबे, एसडीएम चारुल यादव व अन्य मौजूद रहे। रामलाल वृद्धाश्रम, नॉलेज पार्क-2 भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत ग्रेनो प्राधिकरण के अपर निदेशक उद्यान बुद्ध विलास ने की। जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रेेनो वेस्ट स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के महान जीवन और आदर्शों को स्मरण कर रहा है। आयोजन में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन महाराज सिंह नागर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला चेयरमैन धर्म सिंह बाल्मीकि, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा मौजूद रहे।