फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रात के समय सेक्टरों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

सेक्टर-116, 117 व 112 की मीटिंग पुलिस आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत हुई

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। सेक्टर 112 में संयुक्त रूप से आरडब्ल्यूए सेक्टर 116, 117 और 112 की मीटिंग पुलिस आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत सामुदायिक केंद्र में हुई। इस मीटिंग में एसीपी-3 ट्विंकल जैन, एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा, संबंधित चौकी इंचार्ज हरि मोहन दीक्षित ने लोगों को समस्याओं को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए सेक्टर-112 के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने सेक्टर में रेगुलर पुलिस पेट्रोलिंग के लिए अनुरोध किया। बताया कि सेक्टर में विशेषकर रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग न के बराबर होती है। पिछले दिनों सेक्टर के दो-तीन मकानों में चोरी की घटनाएं भी हुई हैं, जिससे निवासियों में अपनी सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। सेक्टर-117 के अध्यक्ष कोसिंदर यादव ने कहा कि सेक्टर के गेट नंबर-3 के पास स्थित शराब के ठेकों के पास असामाजिक तत्वों का आना जाना है। शराब खरीदकर गेट नंबर-3 के पास वाली ग्रीन बेल्ट में बैठकर लोग शराब पीते हैं। रेहड़ी-पटरी वालों की संख्या भी सेक्टर के बाहर बढ़ती जा रही है। एसीपी-3 ने सभी संबंधित समस्याओं को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें