फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब ऑनलाइन परिवहन विभाग की कुल 45 सेवाएं उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। परिवहन विभाग ने शहरवासियों को राहत पहुंचाने के लिए विभाग की कुल 45 सेवाओं को ऑनलाइन शुरू कर दिया है। हालांकि इसके पहले शहरवासी चालान, लाइसेंस समेत कुछ अन्य सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठा पाते थे, लेकिन विभाग के अनुसार परिवहन हेल्पलाइन- 149 पर एक कॉल करते ही लाइसेंस, आरसी, चालान, परमिट की जानकारी या शिकायत को समय पर ही समाधान और सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। विभाग के अनुसार करीब 90 फीसदी से अधिक शुल्क ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रदेश के हर शहर में उपलब्ध रहेगी। एआरटीओ सियाराम वर्मा के अनुसार शासन के निर्देश पर जारी हुए नियमों के तहत जो शहरवासी अपनी समस्याओं या सुविधाओं को ऑनलाइन माध्यमों से विभाग तक पहुंचाते हैं, उनकी रियल टाइम ट्रैकिंग होगी। इतना ही नहीं उसकी पूरी जानकारी ग्राहक के व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें