फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं से परेशान सोसाइटी निवासियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मूलभूत सुविधाओं की कमी, रखरखाव शुल्क बढ़ाने से लेकर स्वीमिंग पूल के मुद्दे पर हुए एकजुट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। समस्याओं से परेशान ग्रेनो वेस्ट की अलग-अलग सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डरों के खिलाफ हल्ला बोला। सुबह से दोपहर तक ग्रेनो वेस्ट में कहीं सोसाइटी के अंदर तो कुछ जगहों पर सोसाइटी के बाहर निवासियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पंचशील हाइनिश के निवासियों ने स्वीमिंग पूल और पंचशील ग्रींस-2 के निवासियों ने मेंटेनेंस शुल्क की बकाया धनराशि पर वसूले जा रहे जुर्माने को हटाने की मांग की है। जबकि दूषित पानी व अन्य समस्याओं से परेशान निराला एस्टेट सोसाइटी के निवासी ने भी प्रदर्शन् किया। उधर रॉयल नेस्ट सोसाइटी निवासियों ने रखरखाव शुल्क बढ़ाने का विरोध किया है। वहीं ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 और सेक्टर-12 निवासियों ने भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाने के विरोध में नारेबाजी की। इन सभी स्थानों पर निवासियों ने मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहने की बात कही है। साथ ही प्रशासन और प्राधिकरण पर किसी तरह की मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।



मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं दो सेक्टरों के निवासी
नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के पदाधिकारियों ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 और 12 के निवासियों के साथ बैठक के बाद मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की उदासीनता के कारण निवासियों में रोष है। दोनों सेक्टरों में एक भी पार्क नहीं है। सर्विस रोड पर लाइट नहीं हैं। लावारिस कुत्ते और पशु की समस्या का निदान नहीं हुआ है। स्पीड ब्रेकर, 130 मीटर रोड पर फुट ओवर ब्रिज, खुला नाला, प्रवेश द्वार, फॉगिंग, टूटी सीवर लाइन, सुरक्षा, महागुन मंत्रा सोसाइटी के पास सड़क आदि समस्याएं है। बैठक में स्थानीय समस्याओं की सूची तैयार की गई। जो प्राधिकरण के अफसरों के समक्ष रखी जाएगी और उनका समाधान कराया जाएगा। बैठक में समीर भरद्वाज, रवींद्र कुमार, पवन यादव, डीके सिन्हा, संजीव सक्सेना, प्रतिश राय, संदीप कुमार, गणेश उपाध्याय, राज पाल, विकास सिन्हा, संजय सिंह, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



निवासियों ने स्वीमिंग पूल के अंदर किया प्रदर्शन
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ मुख्य गेट और स्वीमिंग पूल के अंदर खड़े होकर प्रदर्शन किया। निवासी स्वीमिंग पूल शुरू नहीं होने से नाराज हैं। आरोप है कि चार वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी बिल्डर ने स्वीमिंग पूल शुरू नहीं किया है। निवासी राम मोहन ने बताया कि बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क में कमी नहीं कर रहा है, लेकिन सुविधाओं में कटौती कर रहा है। इस मौके पर अमित गुप्ता, वंदना सिंह, रुचि सिंह, रोहन, संजीव, पीयूष, विनायक, अनिल, सुमित, आलोक, अनुज, रक्तमणि समेत अन्य मौजूद रहे।


मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन
ग्रेनो वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का विरोध में बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि अब तक जीएसटी के साथ 2 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से मेंटेनेंस शुल्क लिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 2.50 रुपये प्रति स्क्वायर फीट और जीएसटी कर दिया है। शनिवार को ई-मेल के माध्यम से बिल्डर ने इसकी जानकारी निवासियों को दी है। आरोप है कि शुल्क देने के बाद भी मेंटेनेंस सुविधाएं नहीं मिल रही है। प्रदर्शन के दौरान अंजनी झा, अभिषेक शर्मा, प्रवीण राय, कर्मवीर, कुलदीप चौधरी, बिपिन भट्ट, संतोष झा समेत अन्य निवासी मौजूद रहे।


प्रदर्शन के बाद रोड पर फूंका बिल्डर का पुतला
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस-2 सोसाइटी के निवासियों ने रविवार सुबह बिल्डर के मार्केटिंग कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। निवासियों ने सोसाइटी गेट के बाहर बिल्डर का पुतला जलाया। आरोप है कि बाउंसरों ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन निवासियों डटे रहे। इस दौरान सर्विस रोड का यातायात बाधित हो गया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर बकाया मेंटेनेंस शुल्क पर जुर्माना वसूल रहा है। निवासियों ने मनमानी को बंद कर अधूरे कार्यों को पूरा कराने और सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर बिल्डर ने मनमानी नहीं रोकी तो फिर मेंटेनेंस शुल्क देना बंद कर देंगे।
विज्ञापन



दूषित पानी से बीमार हो रहे निवासी, नहीं कराई जा रही पेयजल की जांच
ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को मूलभूत सुविधा नहीं मिलने पर बिल्डर के खिलाफ सेल्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि एक सप्ताह से जारी दूषित पानी की आपूर्ति से 150 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। निवासियों की मांग के बाद भी बिल्डर से पानी की जांच नहीं कराई। सोसाइटी की ओपन जिम टूट चुकी है। बच्चों के खेलने की जगह पर लगे मैट फट चुके है। बेसमेंट के कई पिलर में दरार आ चुकी है। जिससे बिल्डिंग के गिरने का डर सता रहा है। निवासियों ने आगे भी प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कुमार सौरभ, शशिभूषण सिंह, अमित शर्मा, प्रवीण चौहान, अर्जुन सिंह, गगन, संदीप सिन्हा, शेखर मिश्रा, आरएस चाहर, राहुल कुमार, प्रशांत शर्मा और आरके सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें