फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुबह पानी की तलाश, रात में उजाले की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
- अजनारा होम्स साेसाइटी में बिजली, पानी की समस्या से परेशान हैं निवासी
विज्ञापन

- बिल्डर पर लगाया बिजली जाने पर डीजी सेट न चलाने का अरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में समस्याओं से परेशान निवासी मदद के लिए राह देख रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि रविवार को सुबह पानी और रात में बिजली की समस्या से भीषण गर्मी में लोगों को जूझना पड़ रहा है। बिजली कटौती के दौरान कई टावरों में लिफ्ट भी बंद रहीं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली जाने के बाद सोसाइटी में डीजी नहीं चलाया जाता, जिसके कारण लिफ्ट बंद हो जाती हैं और भीषण गर्मी में लोगों को बिन बिजली रहना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे से शाम 6 बजे तक सोसाइटी में पानी की आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। वहीं रात करीब 11 बजे बिजली चली गई, जो लगभग एक घंटे तक बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद भी लगातार बिजली के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। इस दौरान कई टावरों में लिफ्ट का संचालन भी बंद रहा, जिससे लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के दौरान डीजी नहीं चलाए जाने की शिकायत प्राधिकरण से भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन जानबूझकर ऐसा कर रहा है, जबकि लोग डीजी कनेक्शन के लिए शुल्क का भुगतान कर चुके हैं। परिसर में मल्टीपल प्वाइंट कनेक्शन लगाए जाने के बाद से समस्याएं और बढ़ गई हैं। कभी पानी की सप्लाई बंद कर दी जाती है तो कभी डीजी की आपूर्ति रोक दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें