फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियां बनीं डेंगू का हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियां बनीं डेंगू का हॉटस्पॉट
विज्ञापन

- 15 दिनों में डेंगू के 50 मामले मिले, निराला एस्टेट के चार फ्लैट मालिकों पर जुर्माना

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में मिले नौ नए मामलों को जोड़कर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई। सबसे ज्यादा मरीज ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में मिल रहे हैं। पिछले 15 दिनों में यहां 50 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। अकेले निराला एस्टेट में ही अब तक 13 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम निराला एस्टेट सोसाइटी पहुंची। यहां 1185 फ्लैटों की जांच की गई। जिनमें 13 घरों में डेंगू मरीजों की जानकारी मिली। 141 पात्रों को खाली कराया गया जबकि 23 घरों में छिड़काव किया गया। यहां पांच फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किए गए, जबकि डेंगू का लार्वा मिलने पर चार फ्लैट मालिकों पर 100-100 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा नियो टाउन सोसाइटी में 47, आम्रपाली लैजर वैली में 15 फ्लैटों का निरीक्षण किया गया। जांच टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जिला मलेरिया विभाग अधिकारी-कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें