समाजसेवी मुकेश शर्मा की ओर से हर शुक्रवार नोएडा से खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए चार बसों की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। बाबा के जन्मोत्सव पर चार बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
समाजसेवी मुकेश शर्मा की ओर से हर शुक्रवार नोएडा से खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए चार बसों की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। बाबा के जन्मोत्सव पर चार बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुकेश शर्मा चारों बसों में गए और यात्रा पर जा रहे बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों से मुलाकात कर जन्मोत्सव की बधाई दी। उन्होंने सभी की सुखद यात्रा और अच्छे दर्शन की कामना की। बताया गया कि इस साप्ताहिक सेवा के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा में बस से आना-जाना, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन निःशुल्क रहता है।
मुकेश शर्मा ने कहा कि कई लोग मन में दर्शन की इच्छा रखते हैं, लेकिन परिस्थितियों के कारण नहीं जा पाते। श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी देखकर संतोष मिलता है। उन्होंने सभी के अच्छे दर्शन और परिवारों पर बाबा की कृपा बनी रहने की प्रार्थना की। यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक श्रद्धालु कॉल या व्हाट्सएप संदेश भेजकर सीट बुक करा सकते हैं।