कांग्रेस में शामिल होने के बाद निखिल सिंघल को सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने निखिल सिंघल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विनय अग्रवाल ने कहा कि नोएडा का वैश्य समाज मजबूती से निखिल सिंघल के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहयोग और समर्थन दिया जाएगा।
संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज के मतदाता यदि कांग्रेस पार्टी निखिल सिंघल को प्रत्याशी बनाती है तो वैश्य समाज पूरी एकजुटता के साथ उनका समर्थन करेगा और उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत लगाएगा।
निखिल सिंघल ने कहा वैश्य समाज के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिया गया यह स्नेह और विश्वास मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसे राजनीतिक समर्थन ही नहीं, बल्कि समाज की अपेक्षाओं और जिम्मेदारी के रूप में देखता हूं। मेरा प्रयास रहा है कि नोएडा के हर वर्ग की आवाज बनकर उनके मुद्दे उठाऊं। फ्लैट रजिस्ट्री, मेट्रो विस्तार और बुनियादी सुविधाओं सहित जनहित के मुद्दों के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा। यदि पार्टी मुझे सेवा का अवसर देती है तो मैं पूरी निष्ठा से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
निखिल सिंघल ने विनय अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल एवं समस्त वैश्य समाज का आभार व्यक्त किया। वहीं इसके बाद निखिल सिंघल ने लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना से मुलाकात कर उनका आशिर्वाद लिया। इस दौरान कवि विनोद पांडेय समेत शहर के कई लोग मौजूद रहे।