फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षा की अलख जगाकर जरूरतमंद बच्चों के सपनों को उड़ान दे रहे सामाजिक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गी-झोपड़ियों और सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर मुख्यधारा से जोड़ रहीं शहर की संस्थाएं
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के कुछ सामाजिक संगठन जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को शिक्षा देकर सपनों की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। सेक्टर-63 में विधेय फाउंडेशन, सेक्टर-20 में गुडवर्क्स ट्रस्ट, सेक्टर-35 में पहचान द स्ट्रीट स्कूल और सेक्टर-37 में विद्या व चाइल्ड जैसे संगठन हैं, जो बच्चों को किसी न किसी रूप में शिक्षा दे रहे हैं। सेक्टर-31 स्थित साईं बाल संसार और सेक्टर-41 स्थित गौतमबुद्ध सोसाइटी फॉर सोशल वेलफेयर भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके विकास के लिए काम कर रहे हैं।
सेक्टर-71 स्थित भविष्य एनजीओ की शुरुआत वर्ष 2013-14 में पांच बच्चों से हुई थी। संगठन का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। संगठन के विकास झा के अनुसार, वर्तमान में दो हजार से अधिक बच्चे शिक्षा और अन्य गतिविधियों से जुड़े हैं। बच्चों की शिक्षा का खर्च सदस्यों के व्यक्तिगत योगदान, आम लोगों के सहयोग, क्राउडफंडिंग और कंपनियों से मिलने वाले सीएसआर फंड से उठाया जाता है।
विज्ञापन

विकास झा ने बताया कि संगठन अब तक एक हजार से अधिक बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ चुका है। 16 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के साथ अधिक उम्र के युवाओं को कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।संगठन से जुड़े 10 से 12 बच्चों का चयन एसएससी, पुलिस और अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में हुआ है। वहीं, कई बच्चे इंजीनियरिंग और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी आगे बढ़े हैं। संगठन ने आशीष, कुमकुम और ज्योति की कहानी साझा की। तीनों के पिता की बीमारी के कारण परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था और उनकी मां सड़क किनारे चाय बेचकर परिवार चलाती थीं।
तीन बच्चों से शुरू हुई नई दिशा की पहल
अरुण विहार, सेक्टर-29 स्थित नई दिशा फ्री एजुकेशन सोसाइटी की शुरुआत वर्ष 1992 में कैप्टन एलएस जायसवाल ने तीन बच्चों से की थी। संगठन के सचिव योगेंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में यहां 500 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। संगठन से जुड़े 50 सदस्य सालाना पांच-पांच हजार रुपये का योगदान देते हैं। इसके अलावा अन्य संस्थाओं और ब्रांडों से भी डोनेशन मिलता है।
यहां 22 शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं, जिनके वेतन पर सालाना करीब 60 लाख रुपये खर्च होते हैं। संगठन में नर्सरी से पांचवीं तक पढ़ाई कराई जाती है। खासतौर पर श्रमिक, पेंटर, सब्जी विक्रेता, नाई और धोबी जैसे काम करने वाले परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। अब तक एक हजार से अधिक बच्चे यहां से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

भीख मांगने वाले बच्चों को भी स्कूल से जोड़ रहा परवा एनजीओ
परवा एनजीओ की शुरुआत वर्ष 2014 में संस्थापक रोहित ने की थी। संगठन की ओर से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ पढ़ाई का सामान भी उपलब्ध कराया जाता है, जिसके लिए बाहर से मिलने वाले डोनेशन का इस्तेमाल होता है। उन्होंने बताया कि बच्चों का चयन करने में वे कोई दस्तावेज नहीं मांगते, सिर्फ परिवार की आर्थिक स्थिति देखी जाती है। संगठन की खास पहल सड़कों पर भीख मांगने वाले और बेघर बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाना है। रोहित ने बताया कि संगठन की ओर से हर साल 500 से अधिक बच्चों की मदद की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें