फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंध संस्थान में होगी सोशल मीडिया की पढ़ाई

Sun, 28 Sep 2025 10:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
गोमती नगर विकल्प खंड-2 स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यटन दिवस पर स
विज्ञापन
लखनऊ। आज का दौर इंटरनेट और सोशल मीडिया का है। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तरीके से हर युवा इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की लालसा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस क्षेत्र में युवाओं को कॅरिअर बनाने का बेहतर अवसर मिले इसके लिए गोमतीनगर स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंध संस्थान में सोशल मीडिया की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन


यूपी संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने विश्व पर्यटन दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का वीडियो बनाकर युवा लाखों में कमाई कर रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी सोशल मीडिया के जानकारों की आवश्यकता है।
कोर्स में अल्पकालीन प्रशिक्षण के साथ डिप्लोमा व डिग्री भी मिलेगी

मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंध संस्थान की कोर्स निदेशक डॉ. अनुश्री बनर्जी ने बताया कि संस्थान में अल्पकालीन प्रशिक्षण के साथ डिप्लोमा व डिग्री के लिए पर्यटन से जुड़े 24 से अधिक कोर्स हैं। इन्हीं योग्यता के साथ ही सोशल मीडिया से जुड़े कोर्स शुरू होने से युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया मार्केटिंग, ब्रांडिंग, विज्ञापन व विश्लेषण की होगी पढ़ाई

पर्यटन के विद्यार्थी सोशल मीडिया कोर्स के जरिये सोशल मीडिया मार्केटिंग, ब्रांडिंग, विज्ञापन व विश्लेषण की पढ़ाई करेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, कंटेंट मार्केटिंग, एनालिटिक्स सोशल मीडिया टूल के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स की मदद से युवाओं को सोशल मीडिया मैनेजर और डिजिटल मार्केट्स व अन्य क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने का मौका मिलेगा।
उत्कृष्ट कार्य के लिए ज्योति, आदित्य व अभिलाष को सम्मान

संस्थान में विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह हुआ। प्रमुख सचिव ने अलग प्रतियोगी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री फेलोशिप विजेता बलरामपुर की ज्योति तिवारी, मुजफ्फरनगर के आदित्य त्यागी और सीतापुर के अभिलाष गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

गोमती नगर विकल्प खंड-2 स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यटन दिवस पर स

गोमती नगर विकल्प खंड-2 स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यटन दिवस पर स

गोमती नगर विकल्प खंड-2 स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यटन दिवस पर स

गोमती नगर विकल्प खंड-2 स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यटन दिवस पर स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें