फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख की हेरोइन की साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Mewat
विज्ञापन
तावडू। जिला एंटी नारकोटिक्स एवं अपराध जांच शाखा तावडू टीम ने शिकारपुर निवासी तस्कर राहुल को गिरफ्तार कर लगभग 101 ग्राम हेरोइन, तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी सहित पांच संगीन मामलों में पुलिस का वांछित था। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि शिकारपुर निवासी राहुल नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। राहुल शिकारपुर पहाड़ी के नजदीक साल्हाका-माल्हाका की ओर कच्चे रास्ते से होकर गुजरेगा। यदि तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन कर टीम भेजी। तभी एक युवक शिकारपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देख वापस भागने लगा। लेकिन, पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को दबोच लिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। तावडू खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नंदलाल की मौजूदगी में राहुल की तलाशी ली। राहुल की पैंट की जेब से एक पॉलिथिन मिली, जिसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई। आरोपी पर पहले से ही हत्या, अवैध हथियार व नशा तस्करी के 4 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें