होडल। होडल थाना पुलिस ने गढ़ी मोड़ पर नाकाबंदी कर एक युवक को 5.94 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है।
एएसआई राजकुमार अपनी टीम के साथ गढ़ी मोड़ पर गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि गढ़ी का रहने वाला गौरव कच्चे रास्ते से होते हुए डबचिक फ्लाईओवर के नीचे किसी ग्राहक को नशीला पदार्थ सप्लाई करने आ रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से एक सफेद पाॅलिथीन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद पालीथिन में रखे पदार्थ का वजन किया, तो वह 5.94 ग्राम स्मैक निकला। पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया। संवाद