फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक में वेतन समेत अन्य समस्याओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पिनगवां। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा समय पर वेतन न मिलने का रहा, जिसे कर्मचारियों ने एक स्वर में उठाया और इस पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर उनके कार्य और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ता है। वक्ताओं ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की और प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की।बैठक के दौरान कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा मिलने पर बधाई दी गई। इसे अनुबंधित कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस फैसले से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें मानसिक राहत मिलेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से विस्तृत बैठक की जाएगी। इसमें वेतन भुगतान सहित अन्य मुद्दों का स्थायी समाधान निकालने पर चर्चा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें