फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ब्रेक बाइंडिंग से महानंदा एक्सप्रेस से उठा धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
मारीपत रेलवे स्टेशन के समीप इंजन से पीछे वाले कोच से उठने लगा धुआं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। मारीपत रेलवे स्टेशन के समीप महानंदा एक्सप्रेस से ब्रेक बाइंडिंग से धुआं उठने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ट्रेन को दादरी रेलवे स्टेशन पर रोका गया और आधे घंटे में धुएं पर काबू पाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक हेमंत मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही थी। ट्रेन जब मारीपत रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो ब्रेक बाइंडिंग से इंजन से पीछे वाले कोच से धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्री उतरने लगे। तत्काल कोच के पहिए के पास से निकल रहे धुएं को काबू किया गया। इसके बाद कोच के ब्रेक को ठीक कर यात्रियों को समझाकर ट्रेन में बैठाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें