फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिंगारी छोटी, सवाल बड़े... बिना फायर एनओसी चल रहा विकास सदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एचएसपीसीबी कार्यालय के पास लगे बिजली के तारों में लगी आ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार को विकास सदन की पहली मंजिल पर स्थित हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड के पास लगे बिजली बॉक्स में आग लग गई, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए। हादसा सुबह करीब एक बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, भवन में लोगों की अधिक मौजूदगी की वजह से बढ़े बिजली लोड की वजह से हादसा हुआ था। आग लगने के बाद विकास सदन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि गनीमत ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, लेकिन मामूली सी उठी चिंगारी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

भीम नगर स्थित अग्निशमन विभाग के फायर सेफ्टी ऑफिसर नरेंद्र ने बताया कि विभाग के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, विकास सदन के पास कोई भी फायर सेफ्टी एनओसी नहीं थी। विकास सदन में आग लगने का कोई अलर्ट संदेश भी नहीं मिला था। जानकारी के अनुसार, आसपास कोई भी अग्निशमन उपकरण मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें