फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धीमी रफ्तार से चल रहे विकास कार्य, सेक्टरवासी परेशान

विज्ञापन
राम लखन चौधरी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- कई जगह काम के लिए टेंडर तो हुआ, पर काम महीनों बाद भी शुरू नहीं हो सका
- कहीं इंटरलॉकिंग का काम अधूरा तो कहीं महीनों बाद भी स्ट्रीट लाइट का काम शुरू नहीं, खोदाई के बाद छोड़े गड्ढे

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार सेक्टरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कहीं इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है तो कहीं सड़क और फुटपाथ की खोदाई के बाद गहरे गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। कई जगह महीनों पहले टेंडर होने के बावजूद काम अब तक शुरू नहीं हो सका है।
सेक्टर-50 के निवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, कई जगह नालियां मुख्य नाले से कनेक्ट नहीं होने के कारण बारिश का पानी सेक्टर में जमा हो रहा है। सेक्टर-34 के कई इलाकों में इंटरलॉकिंग का काम धीमी गति से चल रहा है। काम के लिए जगह-जगह खोदाई कर दी गई है, लेकिन कई स्थानों पर इसे पूरा नहीं किया गया है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान खोदे गए हिस्सों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सेक्टर-51, 52 और 44 समेत अन्य सेक्टरों में भी ऐसी ही स्थिति सामने आ रही है। निवासियों का कहना है कि विकास कार्य शुरू होने के बाद उन्हें तय समय में पूरा नहीं किया जा रहा है। कई स्थानों पर नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। नालियों का मुख्य नाले से कनेक्शन नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और आंतरिक रास्तों पर जमा हो जाता है।



तीन महीने पहले हुआ था टेंडर, काम अब तक शुरू नहीं
सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट का काम भी धीमी गति से चल रहा है। सेक्टर-55 और 56 में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट का टेंडर अटका हुआ है। वहीं, सेक्टर-62 के रजत विहार इलाके में स्ट्रीट लाइट का टेंडर हुए तीन महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक वहां स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है।



मेरे सेक्टर में इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, लेकिन इसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि यह लोगों के लिए परेशानी बन गया है। -राजेश सिंह, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर-50
मेरे सेक्टर में तीन महीने पहले स्ट्रीट लाइट का टेंडर हुआ था, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। -अमित नागपाल, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-62 रजत विहार
विज्ञापन

हमारे यहां कई काम लंबित हैं। यहां तक कि शिकायतों की सुनवाई के मामले में भी प्राधिकरण बेहद धीमा है। -पुनीत शुक्ला, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-12
इंटरलॉकिंग का काम बिल्कुल धीमी रफ्तार से चल रहा है। हर तरफ खोदाई करके छोड़ दिया गया है। -राम लखन चौधरी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-53, कंचनजंगा अपार्टमेंट

राम लखन चौधरी

राम लखन चौधरी

राम लखन चौधरी

राम लखन चौधरी

राम लखन चौधरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें